गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल, गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचा, कारतूस, बाइक और नगदी
गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को मरदह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। इस बात की पुष्टि सीओ कासिमाबाद अनुभव राजश्री ने की है।