पलेरा: दिल्ली में भाजपा की जीत पर पलेरा में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, आतिशबाजी की
दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर पलेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।पलेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंग्या के द्वारा जानकारी दी गई कि दिल्ली में हुई भाजपा की जीत से संपूर्ण देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी मनाई जा रही है।इसी प्रकार से पलेरा के नौगांव तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया,आतिशबाजी की,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।