पलेरा: मध्य प्रदेश में बम्होरी कला थाना को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने थाना प्रभारी को सम्मानित किया
म.प्र.में बम्होरी कला थाना को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलने पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं बम्होरी कला थाना प्रभारी रश्मि जैन को सम्मानित किया गया।बताया गया कि बम्होरी कला थाना को म.प्र. में प्रथम स्थान और भारत में 20वां स्थान प्राप्त हुआ।जिस पर भोपाल पुलिस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया।