पावटा: पावटा में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की हुई मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी
Pavta, Alwar | May 5, 2026
पावटा तहसील की ग्राम पंचायत चौबाला की ढाणी स्वामी की में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामकरण स्वामी की भैंस इस घटना की चपेट में आ गई। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश यादव और पटवारी विजय यादव मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।