सहारनपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, डेढ़ माह की गर्भवती होने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर युवती को करीब आठ महीने तक बहलाकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी बढ़ा दीं।