नामकुम: खेलगांव थाना, सदर थाना और एनडीआरएफ की टीम गायब हुई बच्ची की तलाश में जुटी
Namkum, Ranchi | May 11, 2026 खेलगांव थाना, सदर थाना और एनडीआरएफ की टीम सोमवार शाम करीब चार बजे से गायब हुई बच्ची की तलाश में जुट गई है। इस दौरान गायब हुई बच्ची के घर के पास से बह रहे नाले में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस की तरफ से ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र में नाले और नदी की जांच की जा रही है। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र से एक बच्ची गायब हो गई है।