गोला: बड़हलगंज के वार्ड 14 में लटकते तारों से खतरा, निवासियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, नए पोल लगाने की मांग
Gola, Gorakhpur | Jun 20, 2026 बड़हलगंज के वार्ड नंबर 14 स्थित मिया का हाता और धुनिया टोला के निवासियों ने नीचे लटक रहे बिजली के तारों और नए पोल लगवाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोहल्ले में बिजली के मुख्य तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं।