अमरोहा: अमरोहा मंदिर में शादी कर थाने पहुंचे प्रेमी युगल, युवती को भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | May 4, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सप्ताह भर पहले एक प्रेमी युगल मंदिर में शादी करने के बाद थाने पहुंचा था और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि तीन महीने बाद दोनों की विधिवत शादी कराई जाएगी, जिसके बाद युवक और युवती अपने-अपने घर लौट गए थे।