अवैध खनन परिवहन के खिलाफ सोमवार देर शाम 6 बजे खनन अधिकारी ब्रजबिहारी ने कार्यवाही करते हुए फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में अवैध तरीके से नहर की सिल्ट का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस को बुलाकर तीनों ट्रैक्टर थाने में खड़े कराकर उन्हें सीज किया किया। पकड़े गए तीनों ट्रैक्टरों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है