पंचकूला: रायपुर रानी में संचारी रोगों के साथ कुपोषण व टीबी मरीजों की पहचान पर जोर, जांच के लिए घर-घर शुरू हुआ सर्वे
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने स्वास्थ्य टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट भी तैयार किया है।