बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के परोही रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के परोही रेलवे क्रॉसिंग के पास आज 25 जुलाई दिन में करीब तीन बजे अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ख़तोला निवासी 70 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी नत्थूलाल के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि महिला पास में ही मौजूद एक फार्म पर मजदूरी करती थी ।