UP-गोरखपुर में बच्ची के किडनैप, हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल के अंदर पिटाई की गई. लोगो का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस मुश्किल से सिपाही को गाड़ी तक ला पाई.
इसके बाद भी बड़ी तादात में स्टाफ और मौजूद लोगों ने पुलिस वेन को घेर लिया. पुलिस के लोग एकदम से पूरी ताकत से अलर्ट हुए और गाड़ी को बमुश्किल भीड़ से बाहर लाए.