स्लग
एंकर अमरोहा में किन्नरों के गुट का वीडियो वायरल, खुद को बताया 'असली', दावों से मचा बवाल
अमरोहा नगर में एक किन्नरों के गुट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने किन्नर समाज के भीतर असली और नकली पहचान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में सभी खुद को असली किन्नर बताते हुए दावा कर रहे हैं कि उनके शहर में धनौरा रोड पर गली में कुछ नकली किन्नर कृत्रिम शारीरिक अंगों का इस्तेमाल करके किन्नर बने है। वीडियो में वे अपनी बात के समर्थन में कुछ दृश्य भी दिखाते नजर आते हैं और असली व नकली किन्नरों की पहचान को लेकर सवाल उठाते हैं। इसके अलावा वह अपनी जान व माल की पुलिस से गुहार लगा रहे है।