बिलग्राम: गोपालपुर गांव के पास बाजार से खरीदारी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गर्भवती पत्नी समेत तीन लोग घायल
Bilgram, Hardoi | Jun 26, 2026 हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय शिवम की मौत हो गई,जबकि उनकी छह माह की गर्भवती पत्नी निधि समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हसनपुर ज्यूली निवासी शिवम पत्नी के साथ माधौगंज बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी गोपालपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।