अनूपपुर: अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित कुल 1 लाख 89 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया ।