ईसागढ़: ईसागढ़: बुआ के लड़के ने रची चोरी की साजिश, पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को पकड़ा
ईसागढ़ में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने रविवार को दोपहर दो बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 4 लाख रुपये का चोरी गया माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।