कांके: राजभवन में दो केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के वित्त मंत्री ने राज्यपाल से की भेंट
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2025 राजभवन में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दो केंद्रीय मंत्री और राज्य के वित्त मंत्री ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान सबसे पहले केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। राजभवन की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया।