बाड़ी: 15 दिन भी नहीं चली बाड़ी-बसेड़ी से गोवर्धन धाम सीधी रोडवेज, यात्रियों की उम्मीदें फिर टूटी
Bari, Dholpur | May 28, 2026 बाड़ी-बसेड़ी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। राजस्थान रोडवेज द्वारा अप्रैल माह में शुरू की गई धौलपुर-बाड़ी-बसेड़ी-भरतपुर-गोवर्धन धाम सीधी बस सेवा महज करीब 15 दिन बाद ही बंद कर दी गई। अब यह बस आगरा रूट से होकर संचालित की जा रही है, जिससे बाड़ी और बसेड़ी क्षेत्र के यात्रियों को फिर से सीधी रोडवेज सुविधा से व