पाटी: सट्टा एक्ट मामले में 4 साल से फरार स्थाई वारंटी को पाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Pati, Barwani | Apr 10, 2026 पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में फरार आरोपियों व स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हवालात अभियान चलाया जा रहा है,अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम बूदी के स्थायी वारंटी भुरला पिता मंशाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी भुरला के खिलाफ धारा 4 (क) सट्टा एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी के विरुद्ध 2022 में प्रकरण पंजीबद्ध है