कोटड़ी: पारोली पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा
Kotri, Bhilwara | May 18, 2026 पारोली थाना पुलिस ने फलासेड रोड पर महिला से चाकू की नोंक पर हुई जेवर लूट की वारदात में बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट का माल खरीदने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अमजद उल्ला को गिरफ्तार किया है। पारोली थाना प्रभारी सियाराम ने आज सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि घटना में बदमाश महिला से करीब तीन तोला सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए थे।