सासाराम: भूमि विवाद निपटारे को लेकर अंचल कार्यालय में बैठक, शांति बनाए रखने की की गई अपील
Sasaram, Rohtas | Apr 11, 2026 शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए अंचल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी (सीओ), थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए विधि-सम्मत समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए