गभाना: दौरऊ पैतृक गांव में राजस्व राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर ग्रामीणों ने सुरेंद्र दिलेर का किया जोशीला स्वागत
राजस्व राज्यमंत्री बनने के बाद सुरेंद्र दिलेर सोमवार को दोपहर में डेढ़ बजे पहली बार अपने पैतृक गांव दौरऊ पहुंचे, जहां ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव की सीमा में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और गगनभेदी नारों के साथ लोगों ने मंत्री का अभिनंदन किया। दौरऊ मोड़ से समर्थकों ने जुलूस के रूप में उन्हें गांव तक पहुंचाया।