चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, आयोजन 19 से 22 अप्रैल 2027 तक
चक्रधरपुर में आगामी 19 से 22 अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार, 6 सितंबर को कमला विवाह मंडप (कमला वीडियो हॉल) में गायत्री परिवार की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग शामिल हुएl