शिवपुरी नगर: नौतपा के 7वें दिन राहत: शिवपुरी में झमाझम बारिश से 8 डिग्री गिरा पारा, 4 दिन आंधी-पानी का अलर्ट
शिवपुरी शहर में नौतपा के सातवें दिन रविवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई और रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है और तापमान में सीधे 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम का अलर्ट जारी किया है।