उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर से गिरकर श्रीप्रकाश यादव की मौत के मामले में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने 24 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन की विफलता पर सवाल उठे हैं।