लोहरदगा: पावर गंज चौक में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं बीजेपी सरकार का किया पुतला दहन
पावर गंज चौक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा NEET परीक्षा की लीक के विरोध में मोदी सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद का पुतला दहन किया गया। ईस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा रीना कुमारी ने कहा कि देश में ऐसे भी अत्यधिक युवा बेरोजगारी में भटक रहे हैं दूसरी ओर केंद्र सरकार की कमजोरी के कारण पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ मजाक है।