श्रीगंगानगर के पालिका बाजार सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सदर थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए पालिका बाजार से आरोपी गुरजीत को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से अवैध पिस्तौल बरामद की गई है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।