गाज़ियाबाद: गोकशी के मामले में शामिल एक फरार अभियुक्त को थाना भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोकशी के मामले में शामिल मोहम्मद जावेद नाम के 1 शातिर फरार अभियुक्त को थाना भोजपुर पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेकिंग के दौरान दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के नीचे निडौरी अण्डरपास कलछीना से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इसके पूर्व थाना भोजपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।