भीलवाड़ा: पुर में नहाने गया 12 वर्षीय मासूम तालाब में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम, गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत से शव निकाला
पुर कस्बे में मंगलवार शाम तालाब में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। तालाब के पास से गुजर रहे लोगों को जब किनारे पर बच्चे के कपड़े और चप्पल दिखाई दिए तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला।