नेपाल में बाढ़ से हुई भीषण तबाही के बाद पीएम बालेन शाह ने जारी किया पहला बयान
संगरिया की आवाज़।
नेपाल में बुधवार को बाढ़ से हुई भीषण तबाही के बाद पीएम बालेन शाह ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कृपया धैर्य रखें। सरकार आपके बचाव, इलाज, भोजन और आश्रय की पूरी ज़िम्मेदारी लेती है। ऐसी आपदा के समय में, हम सभी को एकजुट होकर खड़े होने की ज़रूरत है।" अबतक 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
नेपाल के लिए जारी हुई दूसरी फ्लैश फ्लड की चेतावनी
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में गंडक
बैराज के सभी 36 गेट क्यों खोल दिए गए? नेपाल से आने वाले पानी के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार में एहतियात के तौर पर वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए है। दोपहर तक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से लगभग 86,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और नेपाल के देवघाट में नदी का जलस्तर 4.77 मीटर दर्ज हुआ था। प्रदेश हाई अलर्ट पर है।
हमारा कैलाश ग्रुप नेपाल की बाढ़ के चपेट में आ
गया: घटना वाले क्षेत्र में मौजूद जग्गी वासुदेव धर्मगुरु जग्गी वासुदेव ने कहा है कि नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बाढ़ की चपेट में कैलाश-मानसरोवर यात्रा का एक ग्रुप आ गया है। उन्होंने कहा, "हमारे प्रवास में शामिल 21 समूहों में से 495 लोग लौट आए हैं। 743 लोग तिब्बत में हैं, 148 नेपाल में हैं और 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे।" जग्गी खुद घटना वाली जगह मौजूद हैं।
संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Aug 26, 2026