अरवल: सुलतानगंज हमले के विरोध में अरवल नगर परिषद का जोरदार मार्च, सभापति साधना कुमारी ने किया नेतृत्व
Arwal, Arwal | Apr 29, 2026 सुल्तानगंज हमले के खिलाफ नगर परिषद अरवल ने सदर प्रखंड में विरोध मार्च निकाला। मार्च नगर परिषद से शुरू होकर अरवल ब्लॉक स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क तक पहुंचा। सभापति साधना कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हमले की कड़ी निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।