Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

कला, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव बना समर कैंप-2026 रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन महाराज बाड़ा स्थित शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित समर कैंप-2026 का बुधवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। कैंप में शामिल बच्चों ने रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से नए कौशल सीखे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों, कला प्रदर्शनी और सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया। समापन समारोह का आयोजन शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री अनिल सांखला, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव तथा कार्यक्रम संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार एवं तुलसी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवानस्वरूप चैतन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय ग्रंथपाल श्री विवेक कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम में समर कैंप के प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं विशेष उपहार प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षकों और पुस्तकालय कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, रचनात्मकता विकसित करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति, कला और आधुनिक कौशलों से जोड़ने का कार्य करते हैं। पार्षद श्री अनिल सांखला ने कहा कि बच्चों में असीम संभावनाएं होती हैं और इस प्रकार के आयोजन उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम संरक्षक श्री भगवानस्वरूप चैतन्य ने कहा कि समर कैंप ने बच्चों को उनकी सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा संवर्धन के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ है। बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा समारोह में बच्चों ने गणेश वंदना, भजन, नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। “मोबाइल थीम ड्रामा” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को जागरूकता का संदेश देते हुए खूब सराहना बटोरी। समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, क्ले आर्ट और अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। समापन समारोह में समर कैंप के प्रतिभागी बच्चों, उनके अभिभावकों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों तथा पुस्तकालय परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

MORE NEWS

ग्वालियर व्यापार मेले को भव्यता और राष्ट्रीय पहचान दिलाने नई दिल्ली में हुईं उच्च स्तरीय बैठकें

आईटीपीओ एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम के साथ बनी रणनीतिक कार्ययोजना

मेला अध्यक्ष श्री जादौन व उपाध्यक्ष श्री गुर्जर के नेतृत्व में प्राधिकरण का प्रतिनिधि मंडल बैठकों में हुआ शामिल 

ग्वालियर व्यापार मेले को भव्य एवं आकर्षक रूप प्रदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने एवं मेले की व्यापक ब्रांडिंग सुनिश्चित करने उद्देश्य से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर के नेतृत्व में देश की राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय उच्च स्तरीय सफल रणनीतिक बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में आगामी मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम कर रही प्रमुख संस्था आईटीपीओ (इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन) एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ ग्वालियर मेले को ऊँचाईयां प्रदान करने के लिये रणनीतिक कार्ययोजना बनाने पर इन बैठकों में सार्थक विचार विमर्श हुआ है। 
 आईटीपीओ के अधिकारियों ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले के ऐतिहासिक महत्व और इसकी व्यापक संभावनाओं की सराहना करते हुए आयोजन के लिए तकनीकी सहयोग, पेशेवर प्रबंधन एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो आईटीपीओ (भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन) के प्रमुख कार्यों में देश-विदेश में व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन, आयात-निर्यात को बढ़ावा देना, देश के मेलों को प्रोत्साहन और व्यापारियों को उचित मंच प्रदान करना शामिल है। नईदिल्ली के प्रगति मैदान का प्रबंधन भी आईटीपीओ द्वारा किया जाता है। 

आईटीपीओ के साथ तकनीकी सहयोग एवं आधुनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा

 बैठकों के प्रथम चरण में सोमवार 8 जून को नई दिल्ली स्थित इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) मुख्यालय में मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन के नेतृत्व में मेला प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक श्री नीरज खरवाल (आईएएस) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्वालियर व्यापार मेले को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने, अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा प्रदर्शनी प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव श्री सुनील त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। 
 
विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण

 दूसरे चरण की महत्वपूर्ण बैठक 9 जून को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री अशोक जादौन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर एवं प्राधिकरण के सचिव सहित विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 बैठक में आगामी ग्वालियर विंटर मेले में सहभागिता के लिए विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेले की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंट्री और प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने अत्यंत सराहा।

एम्पोरियम संचालन का किया अवलोकन 

 बैठक के उपरांत मध्यप्रदेश भवन में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में प्राधिकरण के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न एम्पोरियम का भ्रमण कर उनके संचालन, उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था तथा प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।

व्यापारियों की सुविधाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकता 

 बैठक के दौरान एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने स्टॉलों के लिए भूमि आवंटन दरों सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस पर अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने कहा कि मेला प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों और प्रदर्शकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा बैठक में प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।

 
ग्वालियर मेला बनेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ का सशक्त मंच – मेला अध्यक्ष श्री जादौन 

 मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने दिल्ली में आयोजित हुई बैठकों में कहा कि वर्ष 1905 में एक साधारण पशु मेले के रूप में प्रारंभ हुआ ग्वालियर व्यापार मेला आज देश के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का प्रभावी मंच बनाकर देश के कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना मेला प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सांस्कृतिक विरासत और व्यापार का अद्वितीय संगम है ग्वालियर मेला – मेला उपाध्यक्ष श्री गुर्जर 

 मेला उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी विंटर मेले में देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों एवं नवाचारों को एक व्यापक मंच उपलब्ध हो, जिससे व्यापार को नई गति मिले । साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी ग्वालियर मेले की ओर आकर्षित हों। 
#gwalior
#gwaliormela
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

ग्वालियर व्यापार मेले को भव्यता और राष्ट्रीय पहचान दिलाने नई दिल्ली में हुईं उच्च स्तरीय बैठकें आईटीपीओ एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम के साथ बनी रणनीतिक कार्ययोजना मेला अध्यक्ष श्री जादौन व उपाध्यक्ष श्री गुर्जर के नेतृत्व में प्राधिकरण का प्रतिनिधि मंडल बैठकों में हुआ शामिल ग्वालियर व्यापार मेले को भव्य एवं आकर्षक रूप प्रदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने एवं मेले की व्यापक ब्रांडिंग सुनिश्चित करने उद्देश्य से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर के नेतृत्व में देश की राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय उच्च स्तरीय सफल रणनीतिक बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में आगामी मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम कर रही प्रमुख संस्था आईटीपीओ (इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन) एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ ग्वालियर मेले को ऊँचाईयां प्रदान करने के लिये रणनीतिक कार्ययोजना बनाने पर इन बैठकों में सार्थक विचार विमर्श हुआ है। आईटीपीओ के अधिकारियों ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले के ऐतिहासिक महत्व और इसकी व्यापक संभावनाओं की सराहना करते हुए आयोजन के लिए तकनीकी सहयोग, पेशेवर प्रबंधन एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो आईटीपीओ (भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन) के प्रमुख कार्यों में देश-विदेश में व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन, आयात-निर्यात को बढ़ावा देना, देश के मेलों को प्रोत्साहन और व्यापारियों को उचित मंच प्रदान करना शामिल है। नईदिल्ली के प्रगति मैदान का प्रबंधन भी आईटीपीओ द्वारा किया जाता है। आईटीपीओ के साथ तकनीकी सहयोग एवं आधुनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा बैठकों के प्रथम चरण में सोमवार 8 जून को नई दिल्ली स्थित इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) मुख्यालय में मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन के नेतृत्व में मेला प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक श्री नीरज खरवाल (आईएएस) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्वालियर व्यापार मेले को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने, अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा प्रदर्शनी प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव श्री सुनील त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण दूसरे चरण की महत्वपूर्ण बैठक 9 जून को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री अशोक जादौन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर एवं प्राधिकरण के सचिव सहित विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी ग्वालियर विंटर मेले में सहभागिता के लिए विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेले की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंट्री और प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने अत्यंत सराहा। एम्पोरियम संचालन का किया अवलोकन बैठक के उपरांत मध्यप्रदेश भवन में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में प्राधिकरण के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न एम्पोरियम का भ्रमण कर उनके संचालन, उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था तथा प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। व्यापारियों की सुविधाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकता बैठक के दौरान एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने स्टॉलों के लिए भूमि आवंटन दरों सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस पर अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने कहा कि मेला प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों और प्रदर्शकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा बैठक में प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। ग्वालियर मेला बनेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ का सशक्त मंच – मेला अध्यक्ष श्री जादौन मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने दिल्ली में आयोजित हुई बैठकों में कहा कि वर्ष 1905 में एक साधारण पशु मेले के रूप में प्रारंभ हुआ ग्वालियर व्यापार मेला आज देश के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का प्रभावी मंच बनाकर देश के कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना मेला प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सांस्कृतिक विरासत और व्यापार का अद्वितीय संगम है ग्वालियर मेला – मेला उपाध्यक्ष श्री गुर्जर मेला उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी विंटर मेले में देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों एवं नवाचारों को एक व्यापक मंच उपलब्ध हो, जिससे व्यापार को नई गति मिले । साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी ग्वालियर मेले की ओर आकर्षित हों। #gwalior #gwaliormela JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली साइकिल रैली 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
 बुधवार को प्रातः 7 बजे आयोजित इस रैली का शुभारंभ एलएनआईपीई के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई के कुलसचिव प्रो. यतेन्द्र सिंह तथा सीसीआरएएस-आरएआरआई के संस्थान प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग और शारीरिक व्यायाम के लिए निकालने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में जकड़न की समस्या बढ़ती है। नियमित योगाभ्यास शरीर को लचीला, संतुलित और मजबूत बनाता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है।
 प्रो. सी.पी. सिंह भाटी, विभागाध्यक्ष (योग विज्ञान), के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित साइकिल रैली में दोनों संस्थानों के लगभग 40 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली एलएनआईपीई परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, महात्मा गांधी मार्ग और सूर्य नमस्कार तिराहा होते हुए पुनः एलएनआईपीई के मुख्य द्वार पर पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
 कार्यक्रम में एलएनआईपीई से प्रो. नीबू आर. कृष्णा तथा आरएआरआई से सहायक निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. सुनीता, अनुसंधान अधिकारी डॉ. एम.एम. शर्मा, डॉ. अनिल मंगल, डॉ. दारा सिंह रोतवार, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. प्रमोद चंद्र द्विवेदी सहित दोनों संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली साइकिल रैली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के सिलसिले में योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रातः 7 बजे आयोजित इस रैली का शुभारंभ एलएनआईपीई के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई के कुलसचिव प्रो. यतेन्द्र सिंह तथा सीसीआरएएस-आरएआरआई के संस्थान प्रमुख डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एम.के. सिंह ने प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग और शारीरिक व्यायाम के लिए निकालने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बृजेश सिंह सिसोदिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में जकड़न की समस्या बढ़ती है। नियमित योगाभ्यास शरीर को लचीला, संतुलित और मजबूत बनाता है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक होता है। प्रो. सी.पी. सिंह भाटी, विभागाध्यक्ष (योग विज्ञान), के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित साइकिल रैली में दोनों संस्थानों के लगभग 40 अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली एलएनआईपीई परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, महात्मा गांधी मार्ग और सूर्य नमस्कार तिराहा होते हुए पुनः एलएनआईपीई के मुख्य द्वार पर पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एलएनआईपीई से प्रो. नीबू आर. कृष्णा तथा आरएआरआई से सहायक निदेशक (आयुर्वेद) डॉ. सुनीता, अनुसंधान अधिकारी डॉ. एम.एम. शर्मा, डॉ. अनिल मंगल, डॉ. दारा सिंह रोतवार, डॉ. एस.बी. सिंह, डॉ. प्रमोद चंद्र द्विवेदी सहित दोनों संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

ट्रैक्टर चालान पर भड़के किसान, बोले- रेत माफियाओं को छोड़ किसानों पर कार्रवाई क्यों? ChambalTV 

 #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

ट्रैक्टर चालान पर भड़के किसान, बोले- रेत माफियाओं को छोड़ किसानों पर कार्रवाई क्यों? ChambalTV #श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 10, 2026