पथरगामा: तेज हवा और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए इसके बाद हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में उमस भारी गर्मी के कारण लोगों का जीना हराम हो गया था। तेज धूप गर्म हवा ने जन जीवन को प्रभावित कर रखा था। दोपहर बाद अचानक घने बादल चने लगे और तेज हवा चलने लगी