46.00 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अवैध अफीम 329 ग्राम अवैध डोडा के साथ एक मुल्जिम गिरफतार।
अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भोपालगढ़ की कार्यवाही।
आरोपी मावा की दुकान आड़ में कर रहा था तस्करी
पुलिस थाना भोपालगढ़ की वर्ष 2026 में मादक पदार्थों के विरुद्ध यह 22वीं कार्यवाही
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री पकंज यादव के निर्देषन में जिले में अवैध मादक पदार्थाे के विरूद्व चलाया जा रहे विषेष अभियान के तहत पुलिस थाना भोपालगढ टीम द्वारा हल्के में मादक पदार्थाे के विरूद्व कार्यवाही करते हुये 46.00 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अवैध अफीम 329 ग्राम अवैध डोडा के साथ 01 मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही पुलिस -
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना भोपालगढ़ द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 27.08.2026 को पुलिस थाना भोपालगढ़ टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री रामेष्वर लाल के सुपरविजन एवं वृताधिकारी वृत भोपालगढ़ श्री गुलाबाराम के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजूराम बामणिया, नि.पु. के नेतृत्व में कानि. बुद्धिप्रकाश मीणा की आसूचना के आधार पर कस्बा भोपालगढ़ में मावा की दुकान की आड़ में आरोपी लोकेश पुत्र मदनलाल, जाति सुथार, निवासी कुम्भारा, पुलिस थाना भोपालगढ़ के कब्जे से 46.00 ग्राम एमडी, 100 ग्राम अवैध अफीम,329 ग्राम अवैध डोडा पोस्त करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भोपालगढ़ में धारा 8/18, 22, 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना खेड़ापा श्री लाखाराम, नि.पु. द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:- लोकेष पुत्र मदनलाल जाति सुथार निवासी कुम्भारा पुलिस थाना भोपालगढ
कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही मुख्य भुमिका श्री राजूराम बामणिया निपु थानाधिकारी भोपालगढ, कानि प्रकाष गोस्वामी, कमलकिषोर, बुद्वीप्रकाष (विषेष भुमिका), प्रकाष चन्द्र, श्रवण बेनण, धर्मराज की विषेष भुमिका रही।
जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
Baori, Jodhpur | Sep 28, 2026