सूरजपुर: लटोरी के नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, एफआईआर के बाद फरार आरोपी की तलाश जारी
राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में सूरजपुर जिले की लटोरी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 26 मई को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी बढ़ गई है।