हज़ारीबाग: समरसेबल चोरी का खुलासा! हजारीबाग पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, चोरी का सामान बरामद
समरसेबल चोरी का खुलासा! हजारीबाग के बड़कागांव थाना पुलिस ने समरसेबल चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया समरसेबल, बिजली का तार और रस्सी बरामद कर जब्त किया। 4 जुलाई को दर्ज मामले की जांच के बाद कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को 9 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।