गुना नगर: मावन: अशोकनगर - गुना रोड़ पर रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा डीजल टैंक फटा हड़कप मचा, बड़ा हादसा टला
गुना में शनिवार 20 जून 2026 को शाम करीब 3 बजे अशोकनगर से आ रहा रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का डीजल टैंक फट गया और डीजल सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि आग नहीं लगी, वरना बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन से ट्रक हटाकर यातायात बहाल कराया।