डूंगला: बड़ी सादड़ी में संपत राम महाराज के मोक्ष दिवस पर निकाली गई 236वीं रामधुन
बड़ी सादड़ी में श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान ने रविवार को 236वीं रामधुन का आयोजन किया। यह रामधुन संपत राम महाराज के मोक्ष दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए निकाली गई। रामधुन आनंद धाम श्री राम द्वारा चौक से शुरू होकर रामद्वारा पहुंची, जहां पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।