मड़ियाहू: छात्र सम्मान व वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल भौंरास में रविवार की सुबह करीब 11 बजे छात्र सम्मान एवं विदाई समारोह सह वार्षिकोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया।