दरभंगा पुलिस में नव नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सेवा की गरिमा और जिम्मेदारियों का बोध कराया। एसपी ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने सिपाहियों को ईमानदारी, अनुशासन, टीम वर्क और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सीख दी।