पुष्पराजगढ़: बेनीबारी में सेफ क्लिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
शुक्रवार को 11 बजे शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय बेनीबारी में सेफ क्लिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित होकर के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने छात्राओं को सेफ क्लिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजाने मोबाइल लिंक को टच न करें और साइबर अपराध से सतर्क रहें।