मुरैना नगर: सुप्रीम कोर्ट के आदेश बेअसर,रायपुर घाट पर रातभर अवैध रेत खनन,वीडियो वायरल,अधीक्षक बोले जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद मुरैना जिले के रायपुर घाट पर रात में अवैध रेत खनन का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोडर मशीनों से रेत उत्खनन और परिवहन होता दिखाई दे रहा है।प्रशासन और पुलिस के रोक संबंधी दावों के बीच खनन जारी रहने के आरोप हैं।देवरी अधीक्षक श्याम चौहान ने कहा कि वीडियो की जांच कर दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।