होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष हुई शामिल
रविवार को भाजपा कार्यालय में नर्मदापुरम नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुईं। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।