कोईलवर: कोईलवर निशा मोबाइल सेंटर के शटर काटकर विगत रात्रि मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरों ने की चोरी
कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराने अस्पताल के पास निशा मोबाइल सेंटर के शटर काटकर विगत रात्रि चोरों के द्वारा चोरी करने की जानकारी दुकान मालिक कुल्हड़ियां गांव निवासी विद्यासागर पांडे ने दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख रुपए मूल के मोबाइल सहित अन्य सामान की चोरी हुई है। मौके पर कोईलवर थाना पुलिस पहुंच जांच में जुट गई है।