मिर्ज़ापुर: समोगरा हाईवे पुलिया के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को विंध्याचल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
विंध्याचल पुलिस ने समग्र हाईवे पुलिया के पास से शुक्रवार की शाम 4:00 बजे गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी ने अभियुक्त जयप्रकाश गोंड पुत्र झम्मन गोंड निवासी अमोई थाना देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अभियुक्त की काफी दिनों से तलाश थी।