मिर्ज़ापुर: जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की, डीएम को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है यह टिप्पणियां कांग्रेस पार्टी नहीं बर्दाश्त करेगी। अमित शाह सार्वजनिक रूप से सदन में माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दे। नहीं तो कांग्रेसी आंदोलन करेंगे।