मिर्ज़ापुर: जनपद के पत्रकारों ने अपनी मूल समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 वरिष्ठ पत्रकार सलिल पांडे के नेतृत्व में पत्रकारों ने अपनी मूल समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख मांग स्वास्थ्य एवं इलाज की दृष्टि से जिले में कैंप लगाकर समस्त पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। समाचार संकलन हेतु क्षेत्र में जाने पर पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।