सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देशानुसार उदयपुर एसडीएम वन सिंह नेम के मार्गदर्शन में उदयपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला घाटबर्रा में विशेष शिविर का आयोजन कर शाला में पात्र छात्र छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें मौके पर ही निशुल्क जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।