भोरे: भोरे में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई, पाँच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, अलग-अलग जुर्माना
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में विद्युत विभाग की टीम द्वारा चलाई गई छापेमारी में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कनीय अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद मामला दर्ज कराया गया है। इस विभागीय कार्रवाई के तहत कल्याणपुर गांव में तीन और इमलिया दो लोग शामिल है।