श्रद्धा और भक्ति से गूंजा चांदड़ीह, बाबा गणिनाथ जी की चतुर्थ वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न।
देवघर: – चांदड़ीह में श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ जी की चतुर्थ वार्षिक पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नव निर्मित मंदिर में आयोजित पूजा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
पूजा के मुख्य यजमान पिंकू गुप्ता अपनी धर्मपत्नी एवं रोहित गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इसके बाद भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम, राज्य और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। तत्पश्चात झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठ लोगों ने भाग लिया।
इस धार्मिक आयोजन में बिहार, झारखंड और बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से मध्यदेशीय समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवघर जिले में बाबा गणिनाथ जी के प्रथम मंदिर के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मंदिर परिसर में आयोजित मेले को भव्य स्वरूप देने में चांदड़ीह, बसमाता और बेला गांव के ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राधा कृष्ण गुप्ता, अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय ने किया। वे चांदड़ीह गांव के निवासी हैं और समाज एवं ग्रामीणों को एकजुट रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, सचिव रोशन कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता सहित राधा कृष्ण गुप्ता, पिंकू सा, अजीत शाह, महेश शाह, उमेश शाह, ऋषि गुप्ता, टूनटून गुप्ता, अवध किशोर शाह, संजय कुमार गुप्ता, हीरा गुप्ता, पप्पू गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, लल्लू गुप्ता, प्रभाकर शाह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सीताराम साह, मुन्ना साह, प्रदीप शाह, नंदलाल साह, उदेश्वर शाह एवं महेंद्र शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समाज के लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहभागिता से पूजा समारोह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रस्ट ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। #Deoghar #Chanddih #BabaGaninath #GaninathMaharaj #update
Deoghar, Deoghar | Sep 14, 2026